October 2020 current affairs very important gk qna part 1

सपना अगर बाज बनने का हो, तो तितलियों का सहारा लेना छोड़ दो

October 2020 Current Affairs दोस्तों आज 24 अगस्त और आज के इस पोस्ट अक्टूबर महीने की महत्वपूर्ण प्रश्नों को दिया गया है। यह सभी प्रश्न प्रतियोगि परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप डेली करंट अफेयर्स और फ्री मॉक टेस्ट का तुरंत सूचना चाहते है तो हमारे इस teletgram group को अवश्य जॉइन करे।

October 2020 Current affairs

1) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया गया है ?
उत्तर– 17 अक्टूबर
इस साल जो गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया गया है उसका थीम है “acting together to achieve social an environmental justice for all”

2) हाल ही में किस देश के क्रिकेटर उमर गुल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तरपाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान को अलग करने वाली रेखारेडक्लिफकहलाती है।

3) हाल ही में किस राज्य सरकार नेमाय टाउन माय प्राइडकार्यक्रम की घोषणा की है?
उत्तरजम्मू कश्मीर
इस कार्यक्रम की घोषणा मनोज चेन्ना ने की है।

4) हाल ही में भारत और किस देश के बीच वेबीनार और एक्सपो आयोजित किया गया है?
उत्तरकजाखस्तान
कजाकिस्तान की राजधानी नूर सुल्तान और मुद्रा कजाखस्तानी टेंगे है।

5) हाल ही में वर्ल्ड बैंक की 102वी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है?
उत्तरनिर्मला सीतारमण (वर्तमान वित्त मंत्री)
वर्ल्ड बैंक की स्थापना 1944 में हुई थी इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है

6) हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का 36 वा स्थापना दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर– 16 अक्टूबर को
वर्तमान में NSG का डायरेक्टर जनरल अनूप कुमार सिंह है, एनएसजी का मुख्यालय नई दिल्ली में है। October 2020 Current Affairs

7) हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने किसे विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है?
उत्तरमृणाल कांत दास
वर्तमान में भारत का चीफ इलेक्शन कमिशन सुनील अरोड़ा है।

8) हाल ही में किस राज्य सरकार नेमिशन शक्तिकार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तरउत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है जो गोमती नदी के किनारे बसा हुआ है। बाल श्रमिक विद्या योजना और नवीन रोजगार छतरी योजना उत्तर प्रदेश में ही शुरू किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस रेलवे स्टेशन रखा गया है।

Click here – Chapter 1 NCERT class 6th history

9) हाल ही में आई डब्ल्यू एफ (IWF) ने अपने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तरमाइकल ईरानी

10) हाल ही में किस राज्य सरकार ने अगले 3 वर्षों तक भारतीय राष्ट्रीय रग्बी टीम को प्रायोजित करने की घोषणा की है?
उत्तरओडिशा
ओडिशा के व्हीलर द्वीप का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप रखा गया है।
हाल ही में नुआखाई उत्सव उड़ीसा में मनाया गया तथा गरिमा नामक नई योजना की शुरुआत की गई।सुजल’ ‘ड्रिंक फ्रॉम टैप मिशनयोजना का उद्घाटन ओडिशा ने ही किया है।
भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का झील , सत्कोसिया टाइगर रिजर्व , सिमलीपाल नेशनल पार्क और गहिरमठ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी उड़ीसा में स्थित है।

11) हाल ही में कपिला कलाम कार्यक्रम का शुभारंभ किसने किया है?
उत्तररमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)

12) हाल ही में किस राज्य के पंचायती राज्य मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हुआ है?
उत्तरबिहार

13) हाल ही में किसके द्वारा लिखित किताब बैटल ऑफ बिलॉन्गिंगका विमोचन हुआ है?
उत्तरशशि थरूर

14) हाल ही में भारत ने किस देश को आई एन एस सिंधुवीर को लीज पर देने की घोषणा की है?
उत्तरम्यांमार

15) हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्यों की वर्चुअल मीट की मेजबानी किसने की है?
उत्तरभारत
शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में हुई थी इसका मुख्यालय चाइना की राजधानी बीजिंग में है।

16) हाल ही में विश्व खाद्य दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर– 16 अक्टूबर को
विश्व खाद्य दिवस 2020 का थीम है ‘grow nursing sustain together’
विश्व खाद्य दिवस फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के द्वारा मनाया जाता है। FAO की स्थापना 1945 में हुई इसका मुख्यालय रोम, इटली में है। FAO की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹75 का स्मारक सिक्का जारी किया है। ( october 2020 current affairs part 1)

17) हाल ही में एक्सिस बैंक ने किस देश को 400 मिलियन डॉलर का ऋण दिया है?
उत्तरमालदीव को
मालदीव की राजधानी माले और मुद्रा मालदीवियन रुपया है। भारत और मालदीव के बीच में 1 डिग्री चैनल है। मालदीव की संसद को मजलिस कहते हैं।

18) हाल ही में किस राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है?
उत्तरजम्मू कश्मीर ने
डॉ. सलीम अली नेशनल पार्क, दक्ष ग्राम नेशनल पार्क और किश्तवार नेशनल पार्क जम्मू कश्मीर में स्थित है। SAKHI नामक वन स्टॉप सर्विस सेंटर का उद्घाटन जम्मू कश्मीर में ही किया गया है।

19) हाल ही में किस राज्य के होलोंगी में AAI एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का निर्माण करेगा?
उत्तरअरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है और मुख्यमंत्री पेमा खांडू , गवर्नर ब्रिगेडियर पीटी मिश्रा है।
पक्के टाइगर रिजर्व और नामदफा नेशनल पार्क अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।

20) हाल ही में मशहूर डॉल कंपनी बार्बी ने किस भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी को समर्पित बार्बी डॉल लॉन्च की है?
उत्तरमानसी जोशी को

21) हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रत्येक पुलिस स्टेशन में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तरउत्तर प्रदेश
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने मल्टीप्लेक्स (सिनेमा हॉल) के लाइसेंस शुल्क में 6 महीने की छुट दी है। (october 2020 current affairs part 1)

22) हाल ही में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तरविशाल वी शर्मा

23) हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रसारण के लिए नई खेल नीति को मंजूरी दी है?
उत्तरउत्तराखंड
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है अभी हाल ही में उत्तराखंड की एक नहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाई गई है जिसका नाम गैरसैंण है यह उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी है। भारत का पहला लाइकेन पार्क उत्तराखंड में खोला गया है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क (हैली नेशनल पार्क) उत्तराखंड का सबसे पुराना नेशनल पार्क है।

24) हाल ही में ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय महिला का निधन हुआ है उनका नाम क्या है?
उत्तरभानु अथैया

25) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस कब मनाया गया?
उत्तर– 15 अक्टूबर को

26) हाल ही में किस देश ने दूसरी कोविड-19 वैक्सीन एपिवाकोरोना तैयार की है?
उत्तररूस
बैकाल झील रूस के साइबेरिया में स्थित है।

27) हाल ही में ISA के अध्यक्ष के रूप में किसे अगले 2 वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है?
उत्तरभारत

28) हाल ही में किस मंत्रालय ने कोविड-19 पर जल आंदोलन अभियान शुरू किया है?
उत्तरआयुष मंत्रालय
आयुष का फुल फॉर्म क्या है?

29) हाल ही में एआईसीटीई ने छात्रों और शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
उत्तरमाइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना 1975 में हुई थी इसका मुख्यालय वाशिंगटन में है।

30) हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन फील्ड जिंक स्मेल्टर कहां बनाया जाएगा?
उत्तरगुजरात में
गुजरात की राजधानी गांधीनगर मुख्यमंत्री विजय रूपानी और गवर्नर आचार्य देवव्रत है।
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना धनवंतरी रथ सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान और उम्बारे आंगनवाड़ी नामक अनूठी पहल गुजरात में शुरू किए गए।
नल सरोवर, झील कांकरिया झील और खेसरिया झील गुजरात में स्थित है।

Click here – Modern history mock test 3

special request

दोस्तों इस लेख में दिए गए प्रश्न आपको उपयोगी लगे तो प्लीज इसे आगे भी शेयर जरूर करें। यह सभी October 2020 current affairs का प्रश्न बिहार दरोगा और बीपीएससी तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।